सिंहस्थ से पहले उज्जैन में फोरलेन सडक़ों का नेटवर्क बिछेगा…

उज्जैन-मक्सी रोड फोरलेन होने का रास्ता साफ…

Amaltas

उज्जैन। सिंहस्थ से पहले उज्जैन में फोरलेन सडक़ों का नेटवर्क बिछाने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयास अब सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में उज्जैन शहर को आगरा-मुंबई हाइवे से जोडऩे वाले उज्जैन-मक्सी मार्ग को फोरलेन करने का रास्ता साफ हो गया है। संभवत: बारिश बाद इसका काम शुरू किया जा सकता है।

उज्जैन मक्सी रोड को फोरलेन बनाने के लिए जारी टेंडर खुल गया है। सूत्रों के अनुसार एपेक्स कंस्ट्रक्शन कंपनी का टेंडर खुला है। इसे स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। इसके बाद एग्रीमेंट कर एमपीआरडीसी द्वारा वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए 704 करोड़ रुपए की योजना को स्वीकृति दी है। उज्जैन से इंदौर तक सिक्स लेन का काम इंदौर एमपीआरडीसी द्वारा किया जा रहा है।

देवास से उज्जैन तक भी फोरलेन का काम चल रहा है। उज्जैन से बदनावर तक फोरलेन का शुभारंभ हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थित में किया जा चुका है। उज्जैन से आगर रोड भी फोरलेन हो चुका है। उज्जैन गरोठ रोड भी फोरलेन ले रहा है। अब उज्जैन से मक्सी तक फोरलेन बनने से उज्जैन विकास को पंख लग सकेंगे। उज्जैन शहरी क्षेत्र में बिजली कंपनी कार्यालय के सामने से आगरा-बांबे हाईवे राष्ट्रीय राज मार्ग तक यह फोरलेन होगा। शहरी क्षेत्र में आइटीआई के सामने इंदौर रेल सेक्शन पर बने रेलवे ओवर ब्रिज के समानांतर एक पुल भी बनाया जाएगा। एमपीआरडीसी के संभागीय महाप्रबंधक एसके मनवानी ने बताया एपेक्स कंस्ट्रक्शन का टेंडर खुला है। इसकी आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

उज्जैन-इंदौर होगा 6लेन, इंदौर से 40 मिनट में पहुंचेंगे महाकाल

महाकाल के दर्शन करने इंदौर मार्ग से सबसे ज्यादा भक्त आते हैं। सिक्स लेन का निर्माण हो जाने के बाद यह मार्ग न केवल जाम फ्री होगा बल्कि इंदौर से उज्जैन आना-जाना बहुत आसान हो जाएगा। भक्त महज 40 मिनट में इंदौर से उज्जैन आ सकेंगे।
इंदौर से उज्जैन के बीच सिक्स लेन का निर्माण बीओटी के तहत किया जा रहा है। 46 किलोमीटर लंबी सड़क में फ्लाईओवर और अंडरपास भी बनाए जाएंगे। इस परियोजना की कुल लागत 1,619 करोड़ रुपए है।
बढ़ते ट्रैफिक तथा आगामी 25 साल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह सिक्स लेन बनाई जा रही है जिसे सिंहस्थ-2028 के कारण खासतौर पर प्लान किया गया।

संपादक

+ posts
Share
Enable Notifications OK No thanks