इस बार 60 दिन का होगा उज्जैन सिंहस्थ… देखिए कब और कितने स्नान

उज्जैन सिंहस्थ में 14 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान…

सिंहस्थ की तारीखों का एलान… 3अमृत स्नान एवं 7 स्नान पर्व…

27 मार्च 2028 से 27 मई तक रहेगा सिंहस्थ

उज्जैन। मध्य प्रदेश में स्थित भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन की शिप्रा नदी किनारे साल 2028 में आयोजित होने वाले वाले सिंहस्थ की टाइमलाइन यानी कि तारीखों का ऐलान शुरू कर दिया गया है। इस बार का सिंहस्थ दो महीने का होगा। यानी कि पूरे 60 दिन तक चलेगा। 2028 के 27 मार्च से 27 मई तक शिप्रा नदी के किनारे सिंहस्थ चलेगा। वहीं 9 अप्रैल से 8 मई के बीच 3 अमृत स्नान होंगे, जबकि 7 स्नान पर्व होंगे। हालांकि पिछली बार का सिंहस्थ केवल एक महीने ही चला था।
बता दें कि उज्जैन में हर 12 साल में एक बार सिंहस्थ आयोजित होता है, जिसमें दुनियाभर से साधु-संत पहुंचते हैं।
राज्य की मोहन सरकार ने अनुमान लगाया है कि करीब 14 करोड़ श्रद्धालु सिंहस्थ में हिस्सा लेने के लिए उज्जैन पहुंच सकते हैं। सिंहस्थ में अभी 35 महीने बाकी हैं। ऐसे में सड़क, पुल और बिजली जैसी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अधिकारियों को बहुत मेहनत करनी होगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिंहस्थ की महत्ता और भव्यता को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं करने को 11 विभाग 15751 करोड़ रुपये के 102 कार्य की योजना प्रस्तावित है, जिनमें 5133 करोड़ रुपये से 75 काम इस साल सिंहस्थ मद से कराने की अनुशंसा संभागीय समिति ने की है।
सिंहस्थ को आयोजित कराने में मोहन यादव सरकार के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं। पहली चुनौती भीड़ के मैनेजमेंट की है और दूसरी चुनौती स्वच्छता। भीड़ का मैनेजमेंट तभी संभव है, जब शहर की आंतरिक सड़कें चौड़ी, पुलों का दोहरीकरण और शिप्रा नदी पर घाट की लंबाई बढ़ाई जाए। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए बनी रोप-वे, फ्रीगंज समानांतर रेलवे ओवर ब्रिज जैसी अनेक विभागीय योजना सक्षम स्वीकृति के बाद भी धरातल पर शुरू ना हो सकी हैं।

Rai Singh Sendhav

संपादक

+ posts
Enable Notifications OK No thanks