यातायात पुलिसकर्मियों का SP ने किया उत्साहवर्धन

देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास में यातायात थाने के समस्त स्टाफ की बैठक ली गई जो कड़ी धूप एवं विषम मौसम की परिस्थितियों में भी निरंतर रूप से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाले हुए हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) हरनारायण बाथम एवं थाना प्रभारी (यातायात) पवन बागड़ी एवं समस्त यातायात स्टाफ भी उपस्थित रहा ।

Rai Singh Sendhav

पुलिस अधीक्षक ने समस्त यातायात स्टाफ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी एवं भविष्य के लिए प्रेरणा प्रदान की। साथ ही आमजन से वैधानिक एवं विनम्रतापूर्वक व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही बढ़ते तापमान व लू से बचाव हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त स्टाफ को सलाह दी गई ।
पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोत ने यातायात नियमों की जानकारी,उनकी महत्ता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में यातायात विभाग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए आम जनता से भी शालीन व्यवहार रखने की अपील की। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न अवसरों जैसे जुलूस,त्योहार,विशेष अतिथियों के आगमन एवं अन्य कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान यातायात विभाग द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियों की विशेष रूप से प्रशंसा की।

संपादक

+ posts
Enable Notifications OK No thanks