युवा दिवस\” पर किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ आयोजन

सूर्य नमस्कार कर योग की सामूहिक क्रियाएं की गई

युवा दिवस के रूप में मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस

Amaltas

कन्नौद, (कमल गर्ग \”राही\”)। स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। तहसील के सभी विद्यालय, महाविद्यालय और शैक्षणिक संस्थाओं में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया कन्नौद नगर का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की।

स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन 12 जनवरी को प्रदेशभर में युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यहां शासकीय उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मुख्य अतिथि अनुराग भारद्वाज BRC कन्नौद, विशेष अतिथि पार्षद प्रतिनिधि राधू जी खत्री और मदनलाल चौहान आदि उपस्थित थे। व्यायाम शिक्षक गोविंद जोशी तथा जयपाल पंचोली द्वारा बच्चों को सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम करवाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य उत्कृष्ट व मॉडल तथा समस्त स्टाफ, एवं 450 छात्र तथा 100 छात्राये उपस्थित थीं।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks