लेनदेन को लेकर पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां को गड्ढे में फेका

छोटे पुत्र की पत्नी पर किया हमला

Amaltas

खातेगांव( अनिल उपाध्याय)। खातेगांव पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम खुडगांव में पैसे के लेनदेन की बात पर बड़े पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां को गड्ढे में फेंक दिया। वही छोटे पुत्र की पत्नी पर भी हमला कर उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 पर तैनात पायलट महिपाल सिंह एवं आरक्षक अनिल उइके तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों की मदद से गहरे गड्ढे में पड़ी महिला को बाहर निकाला। महिला को डायल हंड्रेड के जरिए खातेगांव के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर एके विश्वास ने महिला का इलाज शुरू किया। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि रामभरोस ने छोटे भाई के मकान में काम किया था। जिसके कुछ बकाया रुपए उसे लेना थे। इसी बात को लेकर बड़े भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां शांताबाई उम्र 60 वर्ष को 15 फीट गहरे गड्ढे में फेंक दिया। छोटे भाई की पत्नी माया को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
लोगों का कहना है कि यदि समय पर हंड्रेड डायल नहीं पहुंचती तो महिला की जान भी जा सकती थी। उधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks