आयशर की चपेट में आये बाइक सवार, दो मासूमों की मौत…

गजरा गियर्स चौराहे पर हुआ भीषण सड़क हादसा…

कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला…

मृतकों के नाम अमन और गौरव…

गजरा गियर्स BNP रोड लायन होटल के सामने रहते थे…

दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा…

Amaltas

देवास। शहर की गजरा गियर्स चौराहे पर कोई एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो मासूमों की मौत हो गई। दोनों बच्चे बाइक पर सवार थे और एक आईसर की चपेट में आ गए। घटना गुरुवार रात की है। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई डायल हंड्रेड और एंबुलेंस 108 भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया आईसर वाहन जब्त तक कर लिया है।

गुरुवार की रात भोसले कॉलोनी में रहने वाले अमन पिता अर्जुन परिहार उम्र 12 वर्ष और गौरव पिता वीरेंद्र उम्र 16 वर्ष बाइक से कहीं जा रहे थे। गजरा गियर्स चौराहे पर आईसर क्रमांक एमपी 09- GE- 3703 से जा टकराये।

अमन और गौरव दोनों को ही सिर पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई कोतवाली पुलिस, डायल हंड्रेड और एंबुलेंस 108 भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है वही आईसर वाहन जप्त कर लिया है।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks