प्रशासनिक सर्जरी: 16 आईएएस हुए इधर से इधर…

इंदौर कलेक्टर हटाये गए, राजीव रंजन मीणा होंगे नीमच कलेक्टर…

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकार बदलने के बाद प्रशासनिक सर्जरी का दौर जारी है। मंगलवार देर रात 16 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किये गए। देवास के जिला पंचायत सीईओ राजीव रंजन मीणा को नीमच का कलेक्टर बनाया गया है, वहीं संचालक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण को झाबुआ कलेक्टर बनाया गया है। प्रबल सिपाहा पूर्व में देवास जिला पंचायत के CEO भी रह चुके है। इंदौर कलेक्टर निशांत बरबड़े को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल में मिशन संचालक बनाया गया है।

Rai Singh Sendhav

राज्य में कमलनाथ की सरकार बनने के बाद प्रशासनिक सर्जरी का दौर जारी है। मंगलवार देर रात राज्य शासन ने 16 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। जिनमे इंदौर कलेक्टर निशांत वरवड़े को मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल, उमरिया कलेक्टर मालसिंह भयडिया को मंत्रालय में उपसचिव बनाया गया है। नगर निगम भोपाल के आयुक्त अविनाश लवानिया को अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर, अपर संचालक उच्च शिक्षा जगदीशचंद्र जटिया को कलेक्टर मंडला, नीमच कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव को उप सचिव मंत्रालय, अमरपाल सिंह अपर आयुक्त राजस्व सागर संभाग को उमरिया कलेक्टर, अजय द्विवेदी कलेक्टर मंडला को उप सचिव मंत्रालय, राजगढ़ कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को उप सचिव मंत्रालय, टीकमगढ़ कलेक्टर अभिजीत अग्रवाल को उप सचिव मंत्रालय, सौरव कुमार सुमन उप सचिव मंत्रालय को कलेक्टर टीकमगढ़, वी विजय दत्ता उप सचिव मंत्रालय को आयुक्त नगर निगम भोपाल, निधि निवेदिता अपर कलेक्टर इंदौर को कलेक्टर राजगढ़, प्रवीण सिंह अढ़ायच आयुक्त नगर निगम सतना को कलेक्टर सिवनी बनाया गया है।

देखिये जारी की गई लिस्ट:

संपादक

+ posts

1 thought on “प्रशासनिक सर्जरी: 16 आईएएस हुए इधर से इधर…”

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks