भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र…

भाजपा कार्यालय के बंद हाल में दी समझाइश…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंदौर में होने वाली सभा में शामिल होने के लिए कहा…

Amaltas

देवास। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा देवास आए। मंगलवार की रात 9:00 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचे झा ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली।देवास के जिला भाजपा कार्यालय में इस बैठक में देवास हाटपिपलिया और सोनकच्छ के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। बंद कमरे में चली इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जीत का फार्मूला दिया।

प्रभात झा के देवास आगमन को लेकर ऐसा माना जा रहा था कि वे भाजपा के बागी उम्मीदवार और असंतुष्टों से चर्चा कर सकते है, लेकिन ऐसा कुछ नजर नहीं आया। झा ने यहां बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनाव जीतने की रणनीति समझाई। चुनावी माहौल में मतदाताओं के बीच कैसे जाना.., उनके बीच भाजपा सरकार की उपलब्धियों को कैसे रखना, जैसे कई बिंदुओं पर टिप्स दिए। बैठक में कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि इंदौर में होने जा रही नरेंद्र मोदी की सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर पहुंचे।

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए झा ने कहा कि नेहरू जी के जमाने से लेकर राजीव गांधी के जमाने तक 4 बार संघ पर प्रतिबंध लगा है, लेकिन उसके बाद भी संघ का विस्तार हुआ है। संघ कोई राजनीतिक संगठन नहीं है। संघ भारतीय संस्कृति और समाज की आत्मा है और आत्मा पर प्रहार कर प्रतिबंध लगाने की ताकत कांग्रेस में नहीं है। 28 नवंबर को मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस पर प्रतिबंध लगाकर भाजपा को जनादेश देगी। उन्होंने स्वीकार किया कि निश्चिततौर पर ये बड़ा चुनावी मुद्दा बनेगा।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks