पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने अपने करीब 100 समर्थको के साथ ली BJP की सदयस्ता

  • देवास कांग्रेस को लगा बड़ा झटका…

देवास विधायक गायत्री राजे पवार के निवास स्थान आनंद भवन पेलेस पर ली BJP की सदयस्ता…

भाजपा के कई नेता भी रहे मौजूद….

भाजपाईयो ने मनोज श्रीवास्तव का किया ज़ोरदार स्वागत…

बोले शहर कांग्रेस अध्यक्ष मैं मनोज श्रीवास्तव को कांग्रेस का सदस्य नही मानता…

Amaltas

देवास। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। देवास ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कांग्रेस छोड़ अपने करीब 100 साथियो के साथ भाजपा जॉइन कर ली । उन्होंने विधायक गायत्रीराजे पवार के देवास स्थित निवास आनंद भवन पैलेस पर पहुंचकर अपने समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं और देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने भी उनका जोरदार स्वागत किया ।

मनोज श्रीवास्तव ने कहा की वे देवास की भाजपा विधायक गायत्रीराजे पवार द्वारा किए जा रहे कामों और उनके जमीनी कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है और वह आने वाले समय में भाजपा की रीति नीति के अनुसार बगैर किसी पद की लालसा के काम करेंगे। विधायक गायत्री राजे पवार के पुत्र और भाजपा नेता विक्रमसिंह पवार ने कहा कि भाजपा के कामों से प्रभावित होकर मनोज श्रीवास्तव बीजेपी में शामिल हुए हैं और अब वह भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से जनता की सेवा करने का काम करेंगे वहीं देवास में लगातार कांग्रेस से बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है।

यहां सबसे पहले पूर्व पार्षद और उनके पति भाजपा में शामिल हुए उसके बाद पूर्व महापौर के दोनों लड़के बीजेपी में शामिल हुए उसके बाद आज पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने अपने 100 से अधिक समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मामले में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मनोज राजानी का कहना है कि मनोज श्रीवास्तव कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय नहीं है और काम भी नहीं कर रहे थे , ना किसी पद पर थे। वो RTE का कार्य कर रहे थे। उन्होंने भाजपा के साथ नया अध्याय शुरू किया है, इसके लिए उन्हें बधाई देता हू। साथ ही उन्होंने हिदायत भी दे डाली की पूर्व में वो लोग जिन्हें कांग्रेस ने लोकसभा तक का टिकट दिया था, और लाल बत्ती तक दी थी, वे भाजपा में गए और आज उनकी क्या स्थिति है, इसे जरूर देखना चाहिए। श्रीराजानी ने यह तक कहा की मनोज श्रीवास्तव फिलहाल तो कांग्रेस के सुपात्र सदस्य तक नही है। ऐसी स्थिति में मैं तो उन्हें कांग्रेस का सदस्य भी नही मानता।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks