
लखनऊ 29 अक्टूबर। सच कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती यह किसी में भी हो सकती है। असाधारण हुनर किसी को भी चौंका सकता है। ऐसा ही चौंकाना वाला एक हुनर यूपी के बदायूं में दिखाई दिया है, जिसे देखकर हर दांतों तले अपनी उंगली लेगा।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की एक ही वक्त में 15 अलग-अलग लोगों का स्केच बनाती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखकर कइयों ने कहा प्रतिक्रियां दी ये तो असंभव है।
बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट कर इस लड़की के टैलेंट को सराहा है। आनंद महिंद्रा ने बताया \’चमत्कार\’ बताया हैं। वीडियो क्लिप में एक हाथ से एक लड़की एक साथ 15 स्केच बनाती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा- \’यह संभव ही कैसे है? जाहिर है वह एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं, लेकिन एक बार में 15 चित्रों को चित्रित करना कला से कहीं अधिक है। यह एक चमत्कार है! उसके पास स्थित कोई भी व्यक्ति जो इस उपलब्धि की पुष्टि कर सकता है? यदि मान्य है, तो उसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और मुझे छात्रवृत्ति और अन्य तरह की सहायता करने में खुशी होगी।\’
एक साथ बनाती है 15 तस्वीरें
वीडियो में लड़की को कलम पकड़ने के लिए लकड़ी का फ्रेम बनाते हुए दिखाया गया है। वह लकड़ी के लट्ठों को लंबवत और क्षैतिज रूप से रखती है, उन्हें बांधती है और उसमें नीले और लाल रंग के पेन लगाती है।
वह एक साथ महात्मा गांधी, डॉ बी आर अंबेडकर, भगत सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद और सुभाष चंद्रबोस जैसी हस्तियों का 15 चित्र बनाती हैं। गुरुवार (27 अक्टूबर) को शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो क्लिप को ट्विटर पर 88,700 से अधिक बार देखा जा चुका है।
बदायूं की रहने वाली है नूरजहां
जानकारी के अनुसार, वह उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के विजय नगला गांव की रहने वाली है। लड़की का नाम नूरजहां है। बताया जा रहा है कि नूरजहां बचपन से ही ड्राइंग में दिलचस्पी थी। हमेशा देशभक्त रही है और राष्ट्र के लिए कुछ करना चाहती है।

188v game có mục “tin tức thị trường” – cập nhật biến động odds, sự kiện thể thao ảnh hưởng đến cược. TONY05-04O
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.bh/en-NG/register?ref=YY80CKRN
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?