Dewas news :  कोरोना का कहर जारी, आज एक मौत, 138 नए मरीज

– आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 5473
– जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 557
– अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्‍यु संख्या- 41

Rai Singh Sendhav

देवास। देवास शहर सहित जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के सभी सरकारी और निजी अस्पताल कोरोना संक्रमित मरीजों से भरे पड़े हैं। अस्पतालों में बिस्तर पाने के लिए लोग नंबर लगाए हुए हैं।  पिछले 24 घंटे में 91 मरीज कोरोना के संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हुए हैं और आज आई सैंपल रिपोर्ट में से 138 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वही एक पॉजिटिव 65 वर्षीय महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
   आज आई 913 सेम्पल रिपोर्ट में से 138 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
इस तरह अब तक जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5473 पर पहुंच गई है, वही वर्तमान में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 557 पर पहुंच गया है।

कोरोना पाजिटिव केसेस की सूची

\"\"
\"\"
\"\"

संपादक

+ posts

1 thought on “Dewas news :  कोरोना का कहर जारी, आज एक मौत, 138 नए मरीज”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks