डीजल पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ कल देवास बंद कराएगी कांग्रेस…

Amaltas

देवास शहर की सड़कों पर निकले कांग्रेसी, व्यापारियों से दुकान बंद रखने का आग्रह किया…
दोपहर 1 बजे तक बंद रखने का आह्वान…

देवास। डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की मूल्यवृद्धि के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से यूथ कांग्रेस आंदोलन कर रही है, अब शहर कांग्रेस भी इस आंदोलन में उतार आई है। इसी श्रृंखला में शहर कांग्रेस ने 20 फरवरी को देवास बंद का आह्वान किया है। बंद दोपहर 1:00 बजे तक रखा जाएगा।

डीजल- पेट्रोल और रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर है। पेट्रोल ड़ीजल रसोई गैस के बेतहाशा बढ़ते दामो के विरोध में कल दिनांक 20 फरवरी शनिवार आधे दिन का दोपहर 1 बजे तक शांतिपूर्ण देवास बंद का आव्हान किया गया है। आज देवास के प्रमुख मार्गो पर शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व मे सभी वरिष्ठ नेता गण और पदाधिकारी निकले। शहर कॉंग्रेस ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि आमजन को प्रभावित करने वाले इस मुद्दे पर अपना समर्थन दे। कल मेड़ीकल स्टोर, दुध और सब्जी की दुकानो को छोड कर बाकि सभी दुकानें बंद रहेंगी।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks