अब मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब 28 सीटों पर उपचुनाव होंगे। राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बुधवार को सीट रिक्त होने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसकी सूचना चुनाव आयोग को भी भेज दी गई है। ब्यावरा सीट कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के निधन के बाद रिक्त हुई है। इस तरह मध्यप्रदेश में अब रिक्त सीटों की संख्या 28 हो गई है।

Amaltas

15 सितंबर को हुआ था निधन

मध्य प्रदेश में कोराना संक्रमण की चपेट में आने से विधायक गोवर्धन दांगा का 15 सिंतबर को निधन हो गया था। कांग्रेस के ब्यावरा विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का कोरोना संक्रमण के बाद दिल्ली में इलाज चल रहा था। दिल्ली के मेदांता में उनका निधन हुआ। कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के परिवार के सदस्य भी कोरोना की चपेट में आ गये थे। उनकी पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना संक्रमित हो गये थे। बाद में विधायक दांगी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई थी। तीन सप्ताह पहले उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली के मेदांता में भर्ती करवाया गया था।

कब होंगे उपचुनाव

मध्यप्रदेश की 27 सीटों पर उपचुनाव प्रस्तावित हैं। माना जा रहा है कि नवंबर तक चुनाव हो सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ मध्यप्रदेश की 28 सीट 16 सितंबर को रिक्त हुई है। नियमानुसार, विधानसभा सीट रिक्त होने के 6 महीने के अंदर ही उपचुनाव कराने होते हैं। अब इस बात का फैसला निर्वाचन आयोग को करना है कि रिक्त 28 सीट पर अभी चुनाव होते हैं या फिर 6 महीने के अंदर।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks