आज फिर कोरोना की धमाल, 10 पॉजिटिव…, देवास में 5, टोंकखुर्द क्षेत्र में 4 और बागली क्षेत्र में एक

Amaltas

अब तक कुल कोरोना संक्रमित -513
अब तक स्वास्थ्य मरीज-422
कोरोना से मौत-14
एक्टिव मरीज- 77
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 284

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण देवास शहर सहित जिले में पैर पसारते ही जा रहा है। आज शहर के विभिन्न इलाकों में 5, बागली में एक और टोंकखुर्द क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में 4 व्यक्तियों की रिपोर्ट coronavirus संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

देवास जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 513 पर पहुंच गया वहीं मौत का आंकड़ा भी 14 पर पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग से जानकारी के मुताबिक देवास के मोती बंगला, अर्जुन नगर, नूतन नगर, आनंद बाग और मेंढकीचक में एक-एक मरीज कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया। वहीं जिले के बागली का एक 45 वर्षीय व्यक्ति और टोंकखुर्द क्षेत्र के ग्राम गोरवा में एक , आगरी में एक, हरनावदा में एक तथा टोंकखुर्द के वार्ड क्रमांक 9 में रहने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 226 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 284 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से 10 मामले positive पाए गए। देवास में अभी तक 23227 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। अब तक 23001 सैंपल रिपोर्ट  देवास  जिले की आ चुकी हैं । देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी-

1 पताः-बागली, देवास, पुरूष, उम्र 45 वर्ष
2 पताः-आगरी टोंकखुर्द, देवास, पुरूष, उम्र 42 वर्ष
3 पताः-वार्ड-6 टोंकखुर्द, देवास, महिला, उम्र 55 वर्ष
4 पताः-हरनावदा, टोंकखुर्द , देवास, पुरूष,उम्र 75 वर्ष
5 पताः-गोरवा, टोंकखुर्द, देवास, पुरूष, उम्र 66 वर्ष
6 पताः-नूतन नगर, देवास, पुरूष, उम्र 49 वर्ष
7 पताः-आनंदबाग सिविल लाईन, देवास, पुरूष,उम्र 52वर्ष
8 पताः-मेंढकीचक, देवास, महिला, उम्र 27 वर्ष
9 पताः-अर्जुन नगर, देवास, महिला,उम्र 26 वर्ष
10 पताः-मोती बंगला, देवास, महिला, उम्र 67 वर्ष

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks