नल कनेक्शन के नाम पर ठेकेदार कर रहा अवैध वसूली, वार्ड 15 के रहवासियों का आरोप…

नगरनिगम में हुआ जमकर हंगामा…
वार्ड क्रमांक 15 अमोना शांति नगर के रहवासी शिकायत लेकर पहुंचे नगर निगम…
ठेकेदार की शिकायत का दिया ज्ञापन…

Rai Singh Sendhav

देवास। देवास के वार्ड क्रमांक 15 अमोना शांतिनगर में पेयजल की नई पाइप लाइन डाली जा रही है। जिसमें वैध कनेक्शन धारियों के कनेक्शन शिफ्टिंग के नाम पर ठेकेदार द्वारा डेढ़ हजार से लेकर 3000 तक रुपयों की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। से लेकर क्षेत्र के रहवासी आज नगरनिगम पहुंचे और खूब हंगामा किया। रहवासियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से रुपयों की मांग कनेक्शन धारियों से की जा रही है।

\"\"

आपको बता दें आज दोपहर उस समय नगरनिगम में हंगामा हो गया जब बड़ी संख्या में शांतिनगर और अमोना के रहवासी नगरनिगम जा पहुंचे। इन लोगों का आरोप है कि नई पेयजल लाइन में कनेक्शन शिफ्ट करने के नाम पर ठेकेदार अवैध वसूली कर रहा है। अमोना शांति नगर  के लोगों के साथ  प्रमुख रूप से  भाजपा नेता धर्मेंद्रसिंह बैस  और  गणेश पटेल मौजूद रहे। रहवासियों का कहना है कि पूर्व में जब नल कनेक्शन का पैसा भर चुके हैं, अब अगर नई लाइन में शिफ्टिंग का काम है तो वह नगरनिगम को करना चाहिए। हालांकि रहवासियों ने कमिश्नर को दिए लिखित ज्ञापन में ठेकेदार द्वारा नल कनेक्शन के नाम पर 17 सो रुपए मांगे जाने की बात कहीं गई है। साथ ही रहवासियों ने निगम के अधिकारियों से कहा है कि अगर 2 दिन समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

संपादक

+ posts

1 thought on “नल कनेक्शन के नाम पर ठेकेदार कर रहा अवैध वसूली, वार्ड 15 के रहवासियों का आरोप…”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks