देवास में संडे को रहा टोटल लॉकडाउन, सड़कों पर पसरा सन्नाटा…

Amaltas

प्रशासन की जुर्माने की चेतावनी के चलते नहीं निकल रहे लोग….
जो निकल रहे हैं उनके बन रहे चालान…
भोपाल चौराहे सहित शहर के विभिन्न चौराहों पर मुस्तैद हैं पुलिस के जवान और नगरनिगम का अमला…
नगर निगम की टीम बिना मास्क वालों का बना रही चालान…

देवास। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को बढ़ते देख आज संडे को एक बार फिर टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। देवास जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला की सख्त चेतावनी के बाद शहर में लॉकडाउन पूरी तरह सफल नजर आ रहा है। आज के लॉकडाउन के चलते लोग खुद ही घरों से नहीं निकले और जो निकले उन्हें चालानी कार्रवाई के दौरान जुर्माना भुगतना पड़ा।

\"\"

आपको बता दें देवास में संडे को टोटल लॉकडाउन के आदेश प्रसारित किए गए थे।  कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने खुद अपील जारी कर कहा था कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा और उल्लंघन करने वालों पर हैवी जुर्माना लगाया जाएगा। हैवी जुर्माने के डर से आज खुद ही लोग अपने घरों से नहीं निकले। शहर के मुख्य मार्ग एबी रोड पर इक्का-दुक्का चार पहिया वाहन ही नजर आ रहे हैं उनमें भी अधिकांश प्रशासन और पुलिस के हैं। जो लोग जाने अनजाने बाहर निकल रहे हैं और मास्क नहीं लगा रखा है तो उन्हें यहां जुर्माना भुगतना पड़ा रहा है। भोपाल चौराहे पर मीडिया की उपस्थिति में नगर निगम के कचरा वाहन को भी रोका गया और उसके चालक द्वारा मास्क नहीं लगाए जाने पर ₹100 की रसीद काटकर जुर्माना वसूला गया।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks