माताजी टेकरी के अलग-अलग हिस्सों में किया गया पौधारोपण…

Amaltas

माताजी टेकरी पर हुआ वृहद पौधारोपण…
जिला प्रशासन की अगुवाई में आगे आई कई संस्थाएं और विभाग…

\"\"

देवास। देवास की प्रसिद्ध माताजी टेकरी को एक बार फिर हरा भरा और विकसित करने का संकल्प अब मूर्त रूप ले रहा है। इसी श्रृंखला में आज वृहद पैमाने पर पौधारोपण किया गया।

\"\"

जिला प्रशासन की अगुवाई में हुए पौधारोपण कार्यक्रम में तमाम शासकीय विभागों सहित शहर की अनेक संस्थाओं ने शिरकत की और बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया।

\"\"

आपको बता दें एक लंबे अरसे के बाद एक बार फिर देवास शहर के जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने माताजी टेकरी को हरा भरा और विकसित करने का बीड़ा उठाया है।

\"\"

इसी तारतम्य में आज माताजी टेकरी पर आयोजित किए गए पौधरोपण कार्यक्रम में देवास विधायक गायत्री राजे पवार, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला सहित शहर के तमाम जनप्रतिनिधियों, सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी… शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य सुबह 8:00 बजे माता टेकरी पर पहुंच  गए।

\"\"

माताजी टेकरी के दाल बाफला पॉइंट सहित अलग-अलग हिस्सों में पौधारोपण का कार्यक्रम बड़े पैमाने पर किया गया। देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने भी टेकरी पर पहुंचकर पौधारोपण किया।

\"\"

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks