Dewas, 10th Result- मोटी फीस वसूली वाले स्कूलों को उत्कृष्ट विद्यालय में पछाड़ा…

Amaltas

प्रदेश की टॉप 10 मेरिट लिस्ट में देवास के 10 विद्यार्थी, इनमें 6 उत्कृष्ट विद्यालय के

\"\"

देवास। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया। इस बार प्रदेश की टॉप टेन सूची में देवास के 10 विद्यार्थियों ने बाजी मारी है इनमें 6 विद्यार्थी उत्कृष्ट विद्यालय देवास के हैं। वही जिला लेवल की टॉप 3 मेरिट लिस्ट में 12 विद्यार्थियों ने स्थान हासिल किया है। जाहिर है मोटी मोटी फीस वसूल करने वाले निजी स्कूलों को देवास के उत्कृष्ट विद्यालय ने एक बार फिर बुरी तरह पटखनी दी है।

देखिए देवास जिले की मेरिट लिस्ट

\"\"

इसी के साथ करीब साढ़े 11 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in व mpresult.nic.in पर जाकर भी चेक कर सकते हैं। 10 वीं परीक्षा में इस वर्ष 62.84% नियमित परीक्षार्थी तथा 16.95% स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे हैं। कुल 60.09% नियमित छात्र तथा 65.87% नियमित छात्रायें परीक्षा में सफल हुई है। इस बार 15 छात्रों ने टॉप किया है। इन सभी छात्रों के 300 में से 300 मार्क्स आए हैं।

कोरोना संक्रमण के कारण इस बार दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 20 मार्च के बाद स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, लॉकडाउन के बाद दसवीं के दो बचे हुए भाषा के पेपर निरस्त कर दिए गए। वहीं, बारहवीं की शेष परीक्षाएं 9 से 16 जून के बीच ली गईं। पहली बार ऐसा हुआ है, दसवीं की परीक्षा में साढ़े 11 लाख विद्यार्थी शामिल हुए।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks