भारी पुलिस अमले के साथ एसपी उतरे सड़क पर, चलाया अभियान…

Amaltas

बिना फेस मास्क घूमने वालों को दी समझाईश, बांटे फेस मास्क…
नगर निगम के अमले ने भी की कार्रवाई…

\"\"

देवास। नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह भारी पुलिस अमले के साथ आज शहर में निकले। इंदिरा गांधी प्रतिमा चौराहे पर सघन अभियान चलाकर राहगीरों को फेस मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने की समझाइश दी गई। उनके साथ एडिशनल एसपी जगदीश डाबर, डीएसपी हेडक्वार्टर किरण शर्मा, सीएसपी अनिलसिंह राठौर विशेष रुप से मौजूद थे।

\"\"

पुलिस अधीक्षक ने आज शहर में निकल कर जिस तरह यह अभियान चलाया उन्होंने शहर वासियों को सीधे-सीधे संदेश दिया कि वे स्वयं मैदान में उतर कर कार्य करने में भरोसा रखने वाले अधिकारी हैं। करीब 1 घंटे तक चलाए गए अभियान जहां लोगों को समझाइश देने का काम किया गया वही पुलिस के द्वारा फेस मास्क का वितरण भी किया गया।

\"\"

उन्होंने कहा कि कार्रवाई की बजाय लोगों को जागरूक करना ज्यादा जरूरी है इसलिए यहां लोगों को कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए समझाइश दी जा रही है और यह लगातार जारी रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था पर उनका कहना है कि पहले वे यहां की व्यवस्था समझ रहे हैं कि आखिर  समस्या कहां है  और किस तरह की है? उसके बाद आम लोगों से और जनप्रतिनिधियों से डिस्कस करने के बाद नई व्यवस्था लागू करेंगे।

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks