एक ऐसा नीम का पेड़, जिसका हर साल मनाया जाता है जन्मदिन

नीम के पेड़ का जन्मदिन मनाने का विवरण लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी भेजा है
भोपाल। भेल के पिपलानी आदर्श मार्केट में एक ऐसा नीम का पेड़ है, जिसका हर साल 21 जून को बड़े ही उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया जाता है। 21 जून 1995 में लगाया गया नीम का पौधा 25 साल हो चुका है। रविवार सुबह 9ः15 बजे नीम के पेड़ का 26वां जन्मदिन मनाया गया। आदर्श मार्केट के व्यापारियों ने नीम के पेड़ का जन्मदिन मनाने का विवरण लिम्का बुक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी भेजा है। इस अवसर पर कोरोना के कारण सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करते हुए केक काटकर बच्चों व युवाओं को पौधे लगाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में आदर्श मार्केट के व्यापारी, भेल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Rai Singh Sendhav

नीम के पेड़ को संतान की तरह मानते हैं व्यापारी

भेल टाउनशिप का एक छोटा आदर्श मार्केट है, जिसमें 15 दुकानें हैं। सुधीर पांड्या, राजकुमार गुप्ता सहित अन्य व्यापारियों ने 25 साल पहले नीम का पेड़ लगाया था। सभी व्यापारी अपनी संतान की तरह नीम के पेड़ का पालन-पोषण करते हैं। नीम के पेड़ का जन्मदिन मनाने के पीछे व्यापारियों का उद्देश्य बच्चों व युवाओं को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। जन्मदिन के कार्यक्रम में साधारण तरीके से केक काटा जाता है। ढोल-ढमाकों के साथ नीम के पेड़ को हैप्पी बर्थडे कहा जाता है। इस बार कोरोना के कारण बिना ढोल के जन्मदिन मनाया गया। सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाने के लिए जमीन पर गोल घेरे भी बनाए गए थे। मास्क पहनकर व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए बहुत कम लोगों की ही उपस्थिति में कार्यक्रम रविवार सुबह 10ः14 बजे तक सूर्य ग्रहण से पहले संपन्न कर दिया गया।

संपादक

+ posts

1 thought on “एक ऐसा नीम का पेड़, जिसका हर साल मनाया जाता है जन्मदिन”

  1. XN88 tự hào sở hữu ứng dụng di động mượt mà, giúp quý khách tham gia đặt cược mọi lúc chỉ với một chiếc điện thoại. TONY06-13

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks