मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने भाजपा कार्यालय पर ली प्रेस कॉन्फ्रेंस…

देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने पर उनकी उपलब्धियां गिनाने मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता देवास आए। यहां भाजपा कार्यालय पर वे पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई। वैश्विक महामारी कोरोना से लेकर आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण, आयुष्मान भारत योजना, किसानों की उपज का समर्थन मूल्य पर खरीदना, देश का वित्तीय प्रबंधन तथा विदेशी मुद्दों पर बेबाकी से बात की।
सांसद श्री गुप्ता ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा केंद्र के सामने किसानों की समस्या औद्योगिक उत्पादन वित्तीय प्रबंधन जैसी तमाम चुनौतियों के बावजूद 1 वर्ष के कार्यकाल में देश ने विकास की गति पकड़ी है। 1 लाख 32 हजार किलोमीटर की नेशनल सड़कों का जाल बिछाना, आयुष्मान भारत योजना में 12 करोड़ से अधिक लोग रेखांकित हुए और उनमें से एक करोड़ से अधिक लोगों ने योजना के तहत उपचार कराने का लाभ प्राप्त किया। यह अपने आप में बड़ी बात है। देश के सामने ऊर्जा बचाने का जो संकल्प था उसे एलईडी बल्ब के माध्यम से पूरा करने की कोशिश की गई। हमारी आधारभूत संरचना कृषि पर आधारित है जिसे लेकर स्वामीनाथन कमिशन की बातें तो सालों से होती रही। 15 वर्ष हो गए कमीशन बने को लेकिन अब जो काम कृषि को लेकर हुए उन्हें देखकर स्वयं स्वामीनाथन ने कहा कि इस दिशा में बेहतर कदम बढ़े हैं।
कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर उन्होंने कहा इस वैश्विक महामारी से दुनिया जूझ रही है। दुनिया के 113 देशों को मेडिसिन उपलब्ध कराई। चार लाख से अधिक पीपी कि हमारे यहां बनाए गए आज हमारे देश में इस बीमारी से लड़ने के लिए 10 लाख से अधिक बेड रिजर्व हैं। 50000 वेंटिलेटर का जो लक्ष्य रखा गया था उसमें 48000 वेंटिलेटर मेक इन इंडिया है।
इसके अलावा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने, मुस्लिम बहनों को ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाने राम मंदिर का सपना साकार करने और नागरिकता संशोधन कानून लागू करने जैसे अहम फैसलों पर बेबाक बात की।

**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
nhà cái 66B hỗ trợ chuyển tiền nội bộ giữa các sảnh: từ thể thao sang slot, từ casino sang bắn cá – chỉ mất 1 click, không cần rút/nạp trung gian. TONY05-07
Slot tại 66B có biểu tượng “hot/cold” – cho biết game đang trong chu kỳ trúng hay chưa. TONY05-07