गेहूं खरीदी बंद हुई तो जिले में कई जगह किसानों का हंगामा, उतरे सड़क पर…

Amaltas

देवास के बालगढ़, सिया, बरोठा और सोनकच्छ रोड पर किसानों ने किया चक्का जाम…
जिला प्रशासन कर रहा शासन के नए आदेश का इंतजार…

देवास। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने का 5 जून को अंतिम दिन था। आज सुबह जब किसानों की खरीदी शुरू नहीं हुई तो किसान भड़क उठे। देवास के बालगढ़ में वेयरहाउस के सामने किसानों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मनोज राजानी भी पहुंचे, राजानी ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि किसान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा तो फिर खरीदी क्यों बंद की गई है। इधर प्रशासन सरकार से खरीदी को लेकर मिलने वाले नए आदेश की प्रतीक्षा कर रहा है।

\"\"


आपको बता दें इस साल जिले में गेहूं की फसल की बंपर पैदावार के चलते उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी को लेकर अबे अवस्थाएं उत्पन्न हो गई है। गत वर्ष की तुलना में 5 गुना ज्यादा गेहूं खरीदी के बाद भी किसानों की पूरी उपज की तुलाई नहीं हो पाई है। आज सुबह जब उपार्जन केंद्रों पर खरीदी शुरू नहीं हुई तो किसान भड़क उठे। किसानों का कहना है कि उनके पास 29 मई और 30 मई के टोकन होने के बाद भी अभी तक उनके माल की तुलाई नहीं हो पाई है।  ऐसे में अचानक खरीदी बंद होने से किसानों का आक्रोश फूट पड़ा और वह सड़क पर उतर आए। देवास के बालगढ़ में किसानों ने चक्का जाम कर दिया वही जिले के सिया खरीदी केंद्र, बरोठा खरीदी केंद्र पर भी किसानों ने हंगामा किया।

\"\"

वही सोनकच्छ रोड पर टोल टैक्स के समीप किसानों ने सड़क जाम कर दी। इधर मक्सी रोड पर सिया में भी चक्का जाम की सूचनाएं मिल रही हैं।
सोनकच्छ रोड पर हुए चक्काजाम को भोंरासा थाना प्रभारी के के सिंह ने किसानों को समझाइश देकर चक्का जाम खुलवाया। वही कई स्थानों पर प्रशासन के अधिकारी किसानों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं इस वजह से किसानों का हंगामा जारी है।

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks