आक्रोशित किसान रोड पर उतरे, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समझाइश दी…

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। खरीदी केंद्रों पर ढीली प्रशासनिक व्यवस्थाओं के चलते क्षेत्र के किसान अब अपना धीरज खोने लगे हैं। कभी बारदान समाप्त हो जाना, कभी हम्मालो की समस्या, वेयर हाउस में पर्याप्त जगह नहीं होना, चींटी की चाल से छोटे तोल कांटे पर तोल होना इस प्रकार की समस्याएं कई दिनों से खरीदी केंद्रों पर बारी बारी से बनी हुई है। जिसके चलते कई दिनों तक खरीदी केंद्र के बाहर अपनी उपज तोले जाने का इंतजार करता किसान अब रोड पर धरना देने को मजबूर हो चला है। इधर शनिवार को सुबह खरीदी केंद्र पर समस्याएं जस की तस होने पर फौजी ढाबे के समीप आक्रोशित किसानों ने एक बार फिर स्टेट हाईवे जाम कर दिया।

Rai Singh Sendhav
\"\"

अभी तक चार बार किया हाईवे जाम का प्रयास – 
खरीदी केंद्र पर चल रही है अव्यवस्थाओं के चलते बीते सोमवार शाम को नेवरी फाटा समीप स्टेट हाईवे पर, मंगलवार व शुक्रवार को कृषि उपज मंडी के समीप बघेल पंप के सामने स्टेट हाईवे पर आक्रोशित किसानों द्वारा धरना देते हुये हाइवे जाम करने का प्रयास किया गया जा चुका है। वही शनिवार सुबह भी काकड़दा फाटे पर फौजी ढाबे के समीप अव्यवस्थाओं से हताश होकर आक्रोशित किसान एक बार फिर रोड पर उतर आए और स्टेट हाईवे जाम कर दिया। जिसके बाद थाना प्रभारी के के सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश देते हुए रास्ता खुलवाया।

\"\"

एक सुर में इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटों से तोल की मांग – 
धीमी गति से चलती खरीदी को लेकर खरीदी केंद्रों पर उपस्थित किसानों का कहना है कि छोटे तोल कांटे से 1 दिन में दो चार ट्रालियांं ही तुल पाती है। कभी चिलचिलाती धूप तो कभी बरसात हम अपनी उपज की रखवाली करते हुए कितने दिन तक रोड पर पड़े रहेंगे। हमारी उपज तोले जाने के लिए बड़ा तोल कांटा शुरू करना चाहिए। कई दिनों से अधिकारी भी हमारी समस्या से अवगत है लेकिन अभी तक पुख्ता इंतजाम नहीं किए गये।

\"\"

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks