खातेगांव में फूटा कोरोना बम, 8 नए पॉजिटिव में से 7 खातेगांव क्षेत्र के…

आज कुल रिपोर्ट आई 58, इनमें 46 निगेटिव…
1 सैंपल रिपोर्ट पैथोलॉजी द्वारा रिजेक्ट..
81 सैंपल रिपोर्ट आना शेष…

Rai Singh Sendhav

देवास।  कोरोना संक्रमण ने जिले के कन्नौद के बाद अब खातेगांव में भी पैर पसार दिए हैं। खातेगांव क्षेत्र में तो कोरोना संक्रमण की शुरुआत में ही 7 संक्रमित मरीज पाए गए। इसके अलावा एक मरीज देवास के प्रेम नगर पार्ट 2 का पॉजिटिव आया है। इस प्रकार आज देवास जिले में 8 नए मरीज कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं।
खातेगांव क्षेत्र के ग्रामीण अंचल ग्राम बड़दा, बागदा, गुजरगांव और कांकरिया में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
आज कोरोनावायरस संक्रमण के आठ पॉजिटिव मरीज आने के बाद देवास जिले में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 122 पर पहुंच गई है, इनमें से 9 की मौत हो चुकी है जबकि 74 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 39 एक्टिव मरीज अभी उपचाररत हैं।

आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नए पॉजिटिव मरीजों का विवरण
01-पता-ग्राम बढ़दा खातेगांव ,देवास- M-30 वर्ष
02-पता-कांकरिया खातेगांव,देवास- F-30 वर्ष
03-पता-गुजरगांव खातेगांव ,देवास- M-48 वर्ष
04-पता-गुजरगांव खातेगांव,देवास- F-45 वर्ष
05-पता-गुजरगाँव खातेगांव,देवास- M-19 वर्ष
06-पता-ग्राम बागदा खातेगांव ,देवास- F-28 वर्ष
07-पता-कांकरिया खातेगांव ,देवास- M-35 वर्ष
08-पता-87 प्रेम नगर पार्ट-2 ,देवास- M-52 वर्ष

आज की स्थिति
देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -122
अब तक  देवास में हुई मौत -9
अब तक स्वस्थ हुए मरीज  – 74
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 39

देखिए मीडिया हेल्थ बुलेटिन।

\"\"

संपादक

+ posts

1 thought on “खातेगांव में फूटा कोरोना बम, 8 नए पॉजिटिव में से 7 खातेगांव क्षेत्र के…”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks