सोनकच्छ विपणन सेवा सहकारी संस्था प्रबंधक निलंबित 

Amaltas

सोनकच्छ (सन्दीप गुप्ता)।विपणन सेवा सहकारी संस्था द्वारा गेहूं खरीदी में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं कर पाने के चलते संस्था प्रबंधक राकेश भाटी को निलंबित कर दिया गया। प्रबंधक को निलंबित किए जाने की पुष्टि सोनकच्छ एसडीएम अंकिता जैन ने की है।

\"\"

आपको बता दें स्थानीय मंडी प्रांगण में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की जा रही है। जहां बीते कई दिनों से अव्यवस्थाओं से परेशान किसान आक्रोशित होने लगे है। खरीदी केंद्र पर अव्यवस्थाओं के चलते दो बार किसान हाईवे जाम कर चुके हैं। आज सुबह भी किसान सड़क पर उतर आए थे और खरीदी में भेदभाव का आरोप लगाया था। वही सैकड़ों क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया जबकि निसर्ग तूफान के चलते मौसम विभाग पहले ही बारिश को लेकर अलर्ट कल चुका था उसके बावजूद खरीदी केंद्रों पर खुले में गेहूं पड़ा रहा।
बताया जा रहा है कि खरीदी केंद्र पर संस्था के प्रबंधक राकेश भाटी के द्वारा लापरवाही बरते जाने व खरीदी केंद्र पर लगातार अव्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम अंकिता जैन द्वारा सहकारिता के उपपंजीयक मनोज गुप्ता को बीते दिनों मेें एक प्रतिवेदन भेजा था। जिसकेेेे बाद आज शुक्रवार को संस्था प्रबंधक राकेश भाटी को निलंबित कर दिया गया। इधर प्रबंधक के निलंबन आदेश की पुष्टि स्वयं एसडीएम अंकिता जैन ने की है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks