जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट पहुंचे सोनकच्छ

Amaltas

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। शुक्रवार दोपहर गेहूं खरीदी केंद्र पर अव्यवस्थाओं के चलते आक्रोशित किसान स्थानीय स्टेट हाईवे पर धरना देकर बैठ गए थे। इसी दौरान पुलिस प्रशासन को वायरलेस पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के निकलने की सूचना मिली। मंत्री सिलावट भोपाल से इंदौर के लिए जा रहे थे। स्टेट हाईवे जाम होने के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा ऐहतियात के तौर पर मंत्री सिलावट को बिजासन मंदिर के समीप नगर के मुख्य मार्ग से लाया गया।

\"\"

इसी दौरान अपने एक समर्थक से चर्चा के बाद मंत्री सिलावट भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल नागर के निवास पर पहुंचे। यहां मंत्री के स्वागत सत्कार और स्वल्पाहार के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों की उपज समय पर नहीं तोले जाने, पर्याप्त भंडारण की व्यवस्था ना होने आदि समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। वहीं इसी दौरान विपणन सेवा सहकारी संस्था उपाध्यक्ष बल बहादुर सिंह द्वारा मंडी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम अंकिता जैन से दूरभाष पर मंत्री की चर्चा भी कराई। इस अवसर पर भाजपा नेता पप्पी यादव, प्रेम नारायण मेहता, अखिलेश राठौर, संदीप बुनकर आदि उपस्थित थे।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks