जब तक आखिरी किसान की उपज नहीं तुल जाती जारी रहेगी खरीदी- गायत्री राजे पंवार

विधायक ने कहा विपक्ष किसानों पर जबरन राजनीति कर रहा है आखिर समस्या तो बताएं?
पिछले वर्ष की अपेक्षा 5 गुना ज्यादा किसानों ने उपार्जन केंद्रों पर बेचा है गेहूं…
विधायक गायत्री राजे पंवार ने एसडीएम और तहसीलदार को साथ लेकर किया भैसूनी उपार्जन केंद्र का निरीक्षण…

Rai Singh Sendhav
\"\"

देवास। उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी को लेकर बवाल मच रहा हैं। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी हो रहे हैं। उपार्जन केंद्रों के सामने ट्रैक्टरों की कतार लगने की सूचना आ रही है। इसी बीच देवास विधायक गायत्री राजे पंवार ने भैसूनी उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया उनके साथ देवास एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी एवं तहसीलदार पूनम तोमर भी थी। निरीक्षण के बाद विधायक श्रीमती पंवार ने कहा कि किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है जब तक आखरी किसान का गेहूं नहीं तुल जाता है तब तक खरीदी जारी रहेगी।

\"\"

आपको बता दें देवास विधायक आज भैसूनी उपार्जन केंद्र पर पहुंची। किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भैसूनी उपार्जन केंद्र पर करीब 20 हजार मेट्रिक टन गेहूं को देखकर उन्होंने तत्काल उसके ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था कराई ताकि वहां गेहूं रखने की जगह बनाई जा सके।
विधायक श्रीमती पंवार ने बताया कि पिछले वर्ष 35 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि 11 हजार किसानों ने अपना गेहूं बेचा था। उसकी तुलना में इस साल 68 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 53 हजार किसान अपना गेहूं बेच चुके हैं, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। किसान इस बार मंडी में गेहूं बेचने की बजाय उपार्जन केंद्रों पर अपना गेहूं बेच रहे हैं क्योंकि सरकार उन्हें बेहतर मूल्य दे रही है। जब इतने बड़े पैमाने पर काम होता है तो छोटी मोटी समस्याएं तो आती ही हैं। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बारे में उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों पर जबरन राजनीति कर रहा है अगर कोई समस्या है तो वह बताएं तो…।

\"\"

वही एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी ने कहा छोटी मोटी समस्याएं जरूर है जिन्हें सॉर्ट आउट किया जा रहा है। लगभग 90% खरीदी हो चुकी है थोड़ा बहुत जो किसानों का माल बचा है उसकी दो-चार दिन में खरीदी हो जाएगी।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks