लॉक डाउन में मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले प्रधान आरक्षक का जन्मदिन मनाया

Amaltas

देवास। पिछले 2 महीने से लॉक डाउन के दौरान भोपाल चौराहे पर मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले प्रधान आरक्षक संजय सावनेर का साथी पुलिसकर्मियों ने जन्मदिन मनाया।

\"\"


भोपाल चौराहे पर तैनात नाहर दरवाजा थाना के प्रधान आरक्षक संजय सावनेर का आज 1 जून को जन्म दिवस है यह जानकारी साथी पुलिसकर्मियों को लगी तो भोपाल चौराहे पर ही उनका जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान शहर पेट्रोलिंग कर रही निर्भया प्रभारी सोनिया धाकरे और  सब इंस्पेक्टर प्रकाश राजोरिया ने भी जन्मोत्सव में शिरकत की। साथी पुलिसकर्मियों ने फूलों की माला पहनाकर श्री सावनेर को जन्मदिन की बधाई दी।

\"\"

इस मौके पर प्रमुख रूप से आरक्षक विष्णु दांगी, सुनील खरे, सोनम, अरुण, रतन राव और आरक्षक शंकर शामिल थे।

\"\"


इसके पहले नाहर दरवाजा थाना प्रभारी शेलेन्द्र मुकाती भी आरक्षक नितेश द्विवेदी जितेंद्र पटेल के साथ भोपाल चौराहे पहुंचे और उन्होंने भी प्रधान आरक्षक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks