तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Amaltas

देवास। यहां बालगढ़ स्थित तालाब में एक 16 वर्षीय बालक डूब गया। जानकारी लगते तालाब किनारे भीड़ उमड़ पड़ी। काफी समय की मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकाला गया। जब उसे बाहर निकाला गया तब उसकी सांस चल रही थी, किंतु उसे बचाया नहीं जा सका।

\"\"

बता दें कि आज शाम खारी बावड़ी मालीपुरा का रहने वाला समर्थ पिता अशोक राठौर उम्र 16 वर्ष अपने साथियों के साथ बालगढ़ स्थित तालाब में नहाने गया था। इस दौरान वह गहराई में चला गया और तालाब में डूब गया। जब इसकी जानकारी लोगों को लगी तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई।

\"\"

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची बालक को तालाब से निकालने के लिए काफी समय तक रेस्क्यू किया गया। काफी मशक्कत के बाद समर्थ को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि जब उसे बाहर निकाला गया तब उसकी सांस चल रही थी, किंतु बालक ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह सका, उसने जल्द ही दम तोड़ दिया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की है।

\"\"
\"\"

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks