बेंगलुरु में रुके 16 विधायकों को दिग्विजय सिंह से मिलवाने की मांग की

\"\"
\"\"
\"\"
Amaltas

शहर कांग्रेस ने दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
दिग्विजय सिंह सहित प्रदेश के मंत्रियों की रिहाई की मांग भी की
देवास। देवास शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता बुधवार की शाम चामुंडा कांप्लेक्स परिसर में इकट्ठे हुए जहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी घमासान को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 16 विधायक बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में रुके हुए हैं। इन विधायकों से मिलने के लिए दिग्विजय सिंह आधा दर्जन से ज्यादा  मंत्रियों को साथ लेकर बेंगलुरु पहुंचे किंतु वहां उन्हें संबंधित विधायकों से नहीं मिलने दिया गया और दिग्विजय सिंह सहित नौ मंत्रियों को हिरासत में ले लिया गया इसी घटनाक्रम के चलते शहर कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन देने पहुंचे थे।
आपको बता दें मध्यप्रदेश में सियासी घमासान चरम पर है। कांग्रेस नेता भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं की भाजपा नेताओं ने कांग्रेसी विधायकों को बंधक बनाकर वहां रखा हुआ है, जबकि बेंगलुरु में रुके सभी 16 विधायक दो बार अपने इस्तीफे भेज चुके हैं साथ ही बार-बार वीडियो जारी कर वह कमलनाथ सरकार को कोस रहे है। इसी तारतम्य में दिग्विजय सिंह बेंगलुरु पहुंचे थे। जहां दिग्विजय सिंह सहित नौ मंत्रियों को हिरासत में लिया गया था।  उनका कहना था कि वह राज्यसभा से प्रत्याशी हैं और अपने विधायकों से मिलना चाहते हैं। उधर कांग्रेस के कई विधायकों ने वीडियो जारी कर दिग्विजय सिंह से मिलने से इंकार किया है। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी चल रही है। इसी श्रृंखला में आज देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks