श्रीश्री 1008 श्री रामदयालजी महाराज की भव्य शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय सत्संग महोत्सव का शुभारंभ

– विभिन्न समाजों, गणमान्य नागरिकों ने किया स्वागत

– आयोजन समिति ने गणमान्य जन को बांधे साफे

देवास।
रामद्वारा में महाप्रभु स्वामी रामचरण प्राकट्य त्रिशताब्दी 2020 के अंतर्गत शनिवार को नगर में भव्य और विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसके साथ जगद्गुरू अंतर्राष्ट्रीय श्री रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा पीठाधीश्वर स्वामीजी श्री 1008 श्रीश्री रामदयाल जी महाराज के सत्संग का आयोजन भी प्रारंभ हो गया।

Rai Singh Sendhav

शोभायात्रा सुबह 11 बजे श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई, हालांकि शोभायात्रा का समय 9.30 नियत था। विशाल शोभायात्रा में बेंड ओर भजन मंडली के साथ भक्त थिरकते हुए चले।

खेड़ापति मंदिर के पास ही मंच से विधायक मनोज चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, वरिष्ठ समाजसेवियों, समाज प्रमुखों का साफा पहना कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रामद्वारा पहुंची।

इस दौरान महाराज श्री ने पूरे मार्ग में पैदल चलकर भक्तो को आशीर्वाद दिया।
शोभायात्रा मे भजन गायक द्वारका मंत्री, विकास शर्मा, आदर्श रामाण मण्डल रीवा, हीरालाल पाण्डे द्वारा भजन, नागेश्वर भक्त मण्डल पालखंदा द्वारा सुंदरकाण्ड एवं जय हनुमान भक्त मण्डल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजनो की प्रस्तुति दी गयी।

संपादक

+ posts

1 thought on “श्रीश्री 1008 श्री रामदयालजी महाराज की भव्य शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय सत्संग महोत्सव का शुभारंभ”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks