मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय मंशाराम मालवीय को पुण्यतिथि पर किया याद…

पत्रकारों ने पुष्पांजलि अर्पित की…

संस्था सिद्धिविनायक के अन्नक्षेत्र देवभोग पर किया गया अन्नदान…

Amaltas

देवास। देवास में अपनी अलग और दबंग शैली में लेखनी के धनी मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय मंशाराम मालवीय की 27 नवंबर को दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई।

पत्रकारों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर अपने वरिष्ठ साथी को याद किया। स्थानीय खेड़ापति मंदिर के सामने स्थित संस्था सिद्धिविनायक के अन्न क्षेत्र देवभोग पर अन्नदान का आयोजन मालवीय परिवार द्वारा किया गया।

बुधवार की सुबह 10:00 बजे देवभोग स्थल पर वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मालवीय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर यहां बड़ी संख्या में पत्रकारगण और गणमान्य जन मौजूद थे। सर्वप्रथम श्री मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद मौजूद सभी पत्रकारों ने अपने चहेते साथी को पुष्पांजलि अर्पित की। अन्न क्षेत्र देवभोग पर खिचड़ी का वितरण किया गया।

छत्रपति टाइम्स समाचार पत्र के संपादक राजेश मालवीय की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में विशेष रूप से क्लब अध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अतुल शर्मा, दिलीप मिश्रा, हिमांशु राठौर, सौरभ सचान, हेमंत शर्मा, डॉ रईस कुरेशी, खुमान सिंह बैस, खूब चंद मनमानी, दीपक विश्वकर्मा, कमल अहिरवार, राजेश पाठक, मुकेश पांचाल, अतुल बागलीकर, चेतन राठोर, राहुल परमार, राम मीणा, पिन्नासिंह, फरीद खान, मयूर व्यास एवं समाजसेवी रवि जैन, आनंद दुबे, जसवंत सिंह राजपूत, पार्षद राजेश डांगी, मनीष दांगी, प्रमोद डोंगलिया आदि शामिल थे।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks