जवाहर चौक में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, जमकर हुआ हंगामा…

राफेल डील मामले में देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस कार्यालय प्रदर्शन करने पहुँच रहे थे भाजपा कार्यकर्ता।

दोनों ओर से हुई जमकर नारेबाजी…

हाथों में लाठी,डंडे लेकर भाजपाईयों के पीछे दौड़े कांग्रेसी…

इस दौरान BJP के कई कार्यकर्ता-नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।भाजपाईयों को धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में किया गया गिरफ्तार।कांग्रेसियों पर फिलहाल नहीं की गई कोई कार्रवाई…

BJP ने कांग्रेसियों पर लगाया सरेआम गुंडागर्दी करने का आरोप।

कांग्रेस ने कहा – धारा 144 लगी हुई है, देवास में BJP के पास परमिशन है, क्या ?

देवास। राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरने की कवायद कर रही भाजपा अपने प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत प्रदर्शन करनेवाली थी। देवास के भाजपाई आज प्रदर्शन करने कांग्रेस कार्यालय पहुचने वाले थे। इस बात की भनक लगते ही सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी लाठी डंडों के साथ कांग्रेस कार्यालय पर इकठ्ठा हो गए। जैसे ही भाजपाइयों के आने की सूचना कांग्रेसियों को लगी तो वे लाठी डंडे लेकर सामने आ गए। चूंकि भाजपाइयों की संख्या नाममात्र की थी, ऐसी दशा में कांग्रेसियों ने भाजपाइयों को वहां से खदेड़ दिया। आंदोलन को देखते हुए जवाहर चौक में भारी पुलिसबल तैनात था। लेकिन वह पूरी तरह लाचार नजर आया। देवास में धारा 144 लागू है, जिसके चलते बाद में दोबारा आये भाजपाइयों को हिरासत में ले कर थाने ले जाया गया, किंतु कांग्रेस के लाठी लहराते कार्यकर्ताओ पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि थाने में पहुंचे भाजपा नेताओ से चर्चा के बाद हिरासत में लिए गए भाजपाइयों को भी छोड़ दिया गया।

Rai Singh Sendhav

भाजपा राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी पर देश को भ्रमित करने का आरोप लगा रही है। इसी मुद्दे को लेकर आज भाजपाई कांग्रेस कार्यालय घेरनेवाले थे। किंतु लाठी डंडों के आगे मजबूर चंद भाजपाइयो को कांग्रेस कार्यालय पहुचने से पहले ही भागना पड़ा। क्योकि आज कांग्रेसी भाजपाइयों से दो-दो हाथ करने को पहले से तैयार थी। जैसे ही कुछ भाजपाई जवाहर चौक पहुंचे, लाठी डंडे से लैस कांग्रेसियों ने उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह कांग्रेसियों के सामने लाचार नजर आया। जब कुछ भाजपा कार्यकर्ता दोबारा जवाहर चौक पहुंचे तो मनीष सेन, राजेश यादव सहित कुछ भाजपाइयो को पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए हिरासत में ले लिया।
उसके बाद भी कांग्रेसी हवा में लाठियां लहराते हुए नारेबाजी करते रहे। इधर भाजपा कार्यकर्ताओ को हिरासत में लेने की खबर पाकर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, महापौर सुभाष शर्मा, शरद पाचुनकर,अंसार अहमद, फूलसिंह चावड़ा कुछ साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे। भाजपा नेताओ ने पुलिस की एकतरफा कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि लाठी डंडों के साथ कांग्रेसी बड़ी तादाद में थे, जिन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं के इकठ्ठा होने के पहले ही हमला बोल दिया। अगर धारा 144 का उल्लंघन किया है तो कांग्रेसियों ने भी किया। जबकि उनके हाथों में लाठी डंडे भी थे। अगर पुलिस करवाई करती है तो दोनों पक्षों के खिलाफ करें। अन्यथा किसी के खिलाफ नही करें। थाने पर मौजूद सोनकच्छ SDOP कुलवंत सिंह और टीआई ने उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस किसी के खिलाफ कार्रवाई करनेकमूद में नही है। तब जाकर भाजपा नेता वहां से वापस हुए।

संपादक

+ posts

1 thought on “जवाहर चौक में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, जमकर हुआ हंगामा…”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks