कार से 19 पेटी देसी अवैध शराब जब्त आरोपी हुआ फरार..

आबकारी पुलिस की बड़ी कार्यवाही….

उज्जैन रोड बायपास पर एक होटल के पास कार खड़ी कर भागा ड्राइवर…

आबकारी पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश करने की कोशिश…

देवास। जिले में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नही ले रहा। आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई के बाद भी शराब माफिया अपनी काली करतूत से बाज नही आ रहे है। आबकारी विभाग की टीम ने उज्जैन रोड बायपास से एक आल्टो कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की, आरोपी बारिश का फायदा उठाते हुए कार छोड़कर फरार हो गया।

Rai Singh Sendhav

व्रत्त देवास की आबकारी उपनिरीक्षक निधि शर्मा एवं आबकारी और उनकी टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर उज्जैन की ओर से आ रही आल्टो कार MP41–CA- 7036 का पीछा किया। बारिश के चलते आरोपी कार चालक अपनी कार को उज्जैन रोड बायपास पर मनाली होटल के पास खड़ी करके भाग गया। कार की तलाशी लेने पर 19 पेटी अवैध देशी मदिरा जब्त की गई। अब आबकारी विभाग की टीम आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

संपादक

+ posts

1 thought on “कार से 19 पेटी देसी अवैध शराब जब्त आरोपी हुआ फरार..”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks