नर्मदा तट के राजौर से रेत का अवैध उत्खनन को लेकर प्रशासन सख्त

रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली जप्त की

Amaltas

अनिल उपाध्याय
खातेगांव। नर्मदा तट से लगे ग्राम राजौर में रेत का अवैध उत्खनन होने की जानकारी लगातार प्रशासन को मिल रही थी !शुक्रवार को तहसीलदार अलका एक्का राजस्व टीम के साथ बाढ़ ग्रस्त ग्रामों के दौरे पर थी! उसी दौरान उन्हें जानकारी मिली की रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है!

नायव तहसीलदार व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंची जहां उन्होंने रेत से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर जप्त किया, जबकि कुछ ट्रैक्टर ट्राली के मौके से भगा कर ले जाने की खबर भी है !जिनकी तलाश की जा रही है!

मिली जानकारी के अनुसार नर्मदा तट से लगे ग्राम राजौर मैं नर्मदा नदी से अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा है ! शुक्रवार को तहसीलदार अलका एक्का बाढ़ ग्रस्त ग्रामों के दौरे पर थी! उसी दौरान उन्हें अवैध उत्खनन की जानकारी मिली वे तत्काल मौके पर पहुंची तो देखा कि एक ट्रैक्टर ट्राली में रेत भरी है जिसमे रेत का अवैध उत्खनन कि जाकर उसका नियम विरुद्ध परिवहन किया जा रहा है !मोके पर ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर तहसील कार्यालय लाकर खड़ी की गई है! बताया जाता है कि कुछ टैक्टर ट्राली चालक अधिकारी की भनक लगते ही मौके से भाग खड़े हुए जिन की भी तलाश की जा रही है!
प्रशासन की कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है!

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks