सीएम हेल्पलाइन , पी एम किसान सम्मान निधि व संबल योजना के कार्यों की समीक्षा

राजस्व महकमे की बैठक में तहसीलदार ने दिए दिशा निर्देश

Amaltas

अनिल उपाध्याय
खातेगांव। शुक्रवार को तहसीलदार अलका एक्का ने तहसील कार्यालय सभागृह में राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सीएम हेल्पलाइन के साथ ही संबल योजना के कार्यों की समीक्षा कर दिशा निर्देश जारी कर कार्यों में गति लाने के निर्देश राजस्व महकमे को जारी किए तथा दो टूक शब्दों में कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी सभी कार्यों को प्राथमिकता पर लेकर समय सीमा में पुरा करें कोई भी कार्य लंबित ना रहना चाहिए !
बैठक में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अफसर खांन, नायव तहसीलदार अर्पित मेहता, चंद्रशेखर पवार भी मोजूद थे! तहसीलदार एक्का ने कहा कि
कोई भी शिकायत बिना कार्रवाई के लंबित न रहे सभी कार्यो को प्राथमिकता से पूरा करें
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर खातेदार कृषकों की एंट्री की मॉनिटरिंग करने को कहा तथा जहां उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़े बेहिचक कहे, अपने सहयोगी पटवारियों से एवं राजस्व निरीक्षकों से भी जहां आवश्यकता पड़े सहयोग लें
आपने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। आपने कहा कि अपने स्तर तक की शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें। कोई भी शिकायत ऐसी नहीं होनी चाहिए, जिस पर कार्रवाई न की गई हो।
लंबित शिकायतों का निराकरण भी सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। संबल योजना के हितग्राहियों का सत्यापन कार्य प्राथमिकता से ले श्रमिकों के सत्यापन की प्रगति पर भी ध्यान दें और कार्य में तेजी लाएं ताकि समय सीमा में कार्यों को निपटाया जा सके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर पटवारी लॉग-इन से एंट्री कार्य में तेजी लाए ।उन्होंने कहा कि इस कार्य में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही हे!

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks