मंडी एवं खरीदी केंद्रों पर किसान संघ ने किया निरीक्षण

इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटो की जांच भी की…

Amaltas

कमल गर्ग \’राही\’

कन्नौद। भारतीय किसान संघ तहसील कन्नौद के पदाधिकारियों ने कृषि उपज मंडी एवं समर्थन मूल्य पर चना-गेंहू खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे की जांच की। उपस्थित किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया।
समर्थन मूल्य केंद्रों पर चने में चालना लगाने के हम्मालों द्वारा 20 रुपये प्रति क्विंटल लिया जा रहा था। किसान संघ ने किसान हित को ध्यान में रखते हुए किसान और हम्माल से चर्चा कर छनाई मूल्य 8 रुपये प्रति क्विंटल कम करवाया। इस निरीक्षण में प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश टांडी तहसील मंत्री गणेश पटेल, संतोष साहू, कैलाश प्रजापत, माखन सिंह परमार, सोनू बेस, ओम प्रकाश परमार, प्रहलाद साहू एवं योगेंद्र सिंह राणा उपस्थित रहे।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks