भिलाई व सिया मे विदेशी मेहमानों का तिलक लगाकर व साफा बांधकर किया स्वागत

स्वीडन से आये दल ने किया कार्यो का निरीक्षण, महिलाओं से की चर्चा

कमल गर्ग राही

Rai Singh Sendhav

कन्नौद। हेड इन हेड संस्था द्वारा ग्राम पंचायतों में चलाये जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान को लेकर स्वीडन के विदेशी मेहमानों का एक दल भिलाई, व सिया ग्राम पहुंचा, विदेशी टीम के मिस्टर नीलस, मिस सोफी , मिस उलरिका, मिसटर माईकल हेल मेरसो,मिस्टर किसटर कारल बैक, मिस स्टीना, के साथ ही संदीप मुखर्जी CEO , पी राजेन्द्रन GM , मिस्टर वैभव बडोदकर, आदि ने सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समूह की महिलाओ से चर्चा कर रोजगार की जानकारी ली।

संस्था के सहायक परियोजना अधिकारी शेख सादिक ने बताया कि हेड इन हेड प्रमुख डाक्टर कल्पना शकर तथा अध्यक्ष मधु शरण के नेतृत्व मे चलाये जा रहे अभियान का मुख्य लक्ष्य समुहों के माध्यम से महिलाओं को जोडकर स्वावलंबी बनाकर उन्हे उनके पैरो पर खडा करना है , शेख ने बताया संस्था 2002 से भारत मे काम कर रही है , अभी तक 35 हजार लोगो को रोजगार मिल गया हे , 2020 तक 50 लाख लोगो को रोजगार दिलाना संस्था का लक्ष्य है ,स्वीडन से आये मेहमानो ने प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय मे स्पोर्ट्स तथा आंगनवाड़ी मे बच्चो के खेलने की सामग्री वितरित की।

ग्रामीणो के द्वारा किए गए स्वागत से सभी विदेशी मेहमान काफी खुश हुए, इस अवसर पर संस्था के सीनियर कार्यक्रम अधिकारी बुद्धा सोलंकी, विजय बकोरिया, इमरान अली, नरेन्द्र परमार ,तथा सुनील जाट उपस्थित थे,
इसी तरह दल ने सिया पंचायत का भ्रमण कर वहा के कार्यो को देखा ,ग्रामीण महिलाओ ने रंगोली बनाकर तथा साफा बांधकर सभी का स्वागत किया, इसी अवसर पर सहायक परियोजना प्रबंधक प्रभु दयाल नामदेव ,हेमराज यादव शोभा उईके, भरत परमार आदि उपस्थित थे।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks