सोमेश उपाध्याय

बागली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2018 के श्रेष्ठ अनुसंधानकर्ता पुरस्कार से पुरस्कृत होने वाले पुलिस अधिकारियों की सूची जारी की थी। इसमें देवास जिले के बागली थाने के टीआई अमित सोनी का चयन हुआ । इसके लिए राज्य स्तर से पुलिस अधिकारियों की सूची बुलाकर उसमें से मेरिट आधार पर चयन किया जाता है। पुरस्कार स्वरूप मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। यह पुरस्कार 15 अगस्त को नई दिल्ली में दिया जाएगा। टीआई सोनी की इस सफलता पर एडिशनल एसपी कन्नौद डॉ नीरज चौरसिया, एसडीओपी एसएल सिसोदिया सहित प्रेस क्लब के मुकेश गोस्वामी,डॉ रामचन्द्र राठौर,मुकेश गुप्ता,सन्दीप जायसवाल,सुनील जायसवाल,सोमेश उपाध्याय,शंकर राठौर,नीरज गुर्जर,अजय उपाध्याय आदि ने बधाई दी!
