शीतला माता का पूजन कर लगाया ठंडे पकवानों का भोग

Amaltas

कांटाफोड़, (पुरषोतम चौबे)। प्राचीन शीतला माताजी के मंदिर पर महिलाओं ने पूजा अर्चना की रात 2 बजे से ही महिलाओं की भीड़ लगने लगी। परम्परा अनुसार महिलाओं ने एक दिन पूर्व ही बनाये गये पकवानों का भोग लगाया।

आज के दिन गर्म भोजन घरों पर नही बनाया जाता है। माताजी की प्रसन्नता के लिये ठंडे भोजन का प्रसाद लिया जाता है। परिवार की सुख समृद्धि के लिये गेहूं, चना प्रतीक रूप से खेत बनाकर बोवनी की जाती है, ताकि वर्ष भर धन धान्य की कमी न रहे।

सप्तमी पर होलिका दहन स्थल पर भी जल फूल चढ़ाया जाता है, ताकि होलिका माता का भी क्रोध शांत हो जाये और शीतला माता भी प्रसन्न रहे। इसी दिन महिलाऐं परिवार की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना शीतला माता से करती हैं।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks