खातेगांव क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

एक युवक की मोटरसाइकिल सहित नाले में गिरने से तो दूसरे की ट्रैक्टर के नीचे दबने से हुई मौत

अनिल उपाध्याय
खातेगांव। खातेगांव क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, पहली घटना खातेगांव -नसरुल्लागंज मार्ग पर स्थित ग्राम बोरदा के पास नाले में हुई, तो दूसरी घटना खातेगांव- बड़दा मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबने से हुई, दोनों ही मामले में मौके पर डायल 100 पहुची।

Rai Singh Sendhav

पहली घटना खातेगांव- नसरुल्लागंज मार्ग पर स्थित बोरदा ग्राम के पास उसी नाले में घटित हुई, जहां कुछ दिन पूर्व एक कार के गिरने से 6 लोगों की मौत हुई थी! पुलिस के अनुसार ग्राम पिपलिया नानकार के नरेंद्र सिंह उर्फ भूरू पिता भवर सिंह राजपूत उम्र 28 वर्ष बीते कल बाइक एमपी 41 एम.एस. 9183 पर सवार होकर उसके मामा के यहां ग्राम इटारसी जिला सीहोर भूसा बनवाने के लिए गया था! रात को नरेंद्र वापस बाइक से उसके गांव पिपलिया नानकार लौट रहा था ! उसी दौरान उसके परिजन द्वारा उस से जब मोबाइल पर चर्चा की गई उस दौरान वह गोपालपुर पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवा रहा था!

लेकिन दूसरे दिन रविवार सुबह तक जब नरेंद्र घर नहीं पहुंचा तो घर वालों की चिंता बढ़ गई। तो परिजन नरेंद्र को ढूंढने के लिए उसे ढूंढते हुए बोरदा पहुंचे! जहां उन्हें नाले में मोटरसाइकिल सहित नरेंद्र पड़ा हुआ दिखाई दिया! तत्काल घटना की जानकारी पुलिस व डायल 100 को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक नरेंद्र के शव को डायल 100 की सहायता से खातेगांव के अस्पताल पहुंचाया जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि नरेंद्र की मौत दुर्घटना में हुई या और कोई कारण है।

दूसरी घटना रविवार दोपहर को ग्राम बड़दा में घटी जहां ग्राम वडदा के अंकित पिता हरिओम गुर्जर उम्र 18 वर्ष उसके रिश्तेदार के साथ ट्रैक्टर में पाइप लेकर खेत की ओर जा रहा था! उसी दौरान बेहडी -बड़ौदा मार्ग पर छगन भिलाला के खेत के पास उनका ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया ! दुर्घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 पर तैनात
पायलट प्रेम नारायण जाट आरक्षक रोहित गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे अंकित को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां मौजूद डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण किया लेकिन तब तक अंकित दम तोड़ चुका था!
रविवार को क्षेत्र में हुए दो दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद शोक की लहर देखी गई है परिवार के इकलौते वारिस बताए जाते हैं

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks