ईवीएम एवं वीवीपेट का प्रदर्शन कर मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

लोकसभा निर्वाचन-2019

Amaltas

अनिल उपाध्याय
खातेगांव। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले में स्वीप अभियान अंतर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है ताकि जिले में आगामी लोकसभा निर्वाचन-2019 में शतप्रतिशत मतदान हो। कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने जिले के सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे आगामी लोकसभा निर्वाचन-2019 में अधिक से अधिक मतदान करे।

इसी कड़ी में खातेगांव विधानसभा के मतदान केंद्रों पर ईवीएम एवं वीवीपेट से ग्रामीणों को अवगत कराया। ग्रामीणों को मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में बारीकी से जानकारी दी। इसी प्रकार बागली विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम एवं वीवीपेट का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा सुमराखेड़ा, मतदान केंद्र 01/171 में भी ईवीएम एवं वीवीपेट का प्रदर्शन ग्रामीणों के समक्ष किया गया तथा उनसे आग्रह किया कि वे लोकसभा निर्वाचन-2019 में अधिक से अधिक मतदान करें।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks