30 लाख की लागत से लगाए जा रहे हैं पेवर्स

दोनों और लगाए जाएंगे अशोक के पौधे.

Amaltas

कन्नौद, (कमल गर्ग राही)। नगर पंचायत द्वारा नगर में सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर पेवर्स लगाने का कार्य शुरू किया गया है। दुकानदारों द्वारा फुटपाथ से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के कारण नगर का मुख्य मार्ग काफी चौड़ा हो गया है।

30 लाख की लागत से दोनों ओर फुटपाथ पर पेवर्स के साथ ही नगर की सुंदरता व पर्यावरण को लेकर दोनों ओर अशोक के बढ़े पौधे भी लगाये जाएंगे। CMO अनिल जोशी व नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि नगर को सुन्दर बनाने व पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Madhur

Amaltas

करीब दस फीट की ऊंचाई के अशोक के बढ़े पौधे दोनों ओर लगने से नगर की सुंदरता बढ़ जाएगी। इस कार्य के लिए ठेकेदार राजू सिंघल को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks