आज मैराथन में दौड़ा भौंरासा

Amaltas

भौरासा (संतोष गोस्वामी)। नगर में आज बड़े हनुमान चौक स्थित संजीवनी ग्लोबल एकेडमी के सौजन्य से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भौरासा थाना प्रभारी केके सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने की। विशेष अतिथि सुदेश सांगते, देवास नगर पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, निजाम कुरेशी, प्रकाश मंत्री थे।

सर्वप्रथम मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई। अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत डाँ रूप सिंह नागर, सरपंच सुमेर सिंह नागर ने किया। यह कार्यक्रम स्कूल में आयोजित खेल महोत्सव का हिस्सा है। जिसमें पिछले चार-पांच दिन से संजीवनी ग्लोबल अकैडमी द्वारा बच्चों को प्रतिदिन खेल प्रतियोगिता के माध्यम से खेलों का आयोजन हो रहा है। इसी की कड़ी में आज बड़े हनुमान चौक से जाजू झीन तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने और नगर के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में आभार डाँ रूप सिंह नागर ने माना।

संपादक

1 thought on “आज मैराथन में दौड़ा भौंरासा”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks