उज्जैन: निर्माणाधीन ब्रिज पर हादसा, मजदूर की मौत

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत शांति पैलेस चौराहा पर निर्माणाधीन ब्रिज पर शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान लोहे के सरिया का जाल भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई।

Rai Singh Sendhav

हादसा इंदौर–उज्जैन फोरलेन को सिक्सलेन में बदलने के दौरान हुआ। रवि इंफ्राबिल्ड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा ब्रिज निर्माण कराया जा रहा है। झारखंड निवासी मजदूर अशोक पिलर पर सरिया बिछा रहा था, तभी असंतुलित होकर जाल पलट गया और वह सरियों में दब गया। अन्य मजदूरों ने सरिया काटकर उसे बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के साथी मजदूरों ने सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के आरोप लगाए हैं।

एसडीएम पवन बारिया ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जा रहा है। नियमानुसार परिवार को लगभग 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

संपादक

+ posts
Enable Notifications OK No thanks