ऑपरेशन प्रहार : कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Amaltas

06 जुआरी गिरफ्तार, नगदी और 11 वाहन जप्त

देवास। अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पुलिस ने देर रात बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने ताश पर दांव लगाते 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹ 4,060 नगद, 52 ताश के पत्ते और 11 दोपहिया वाहन जप्त किए गए।

26-27 सितंबर की दरमियानी रात को गजया गियर्स के सामने खाली प्लॉट पर दबिश दी गई। पुलिस को देखते ही कुछ आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

• सोनू चौहान (34), चामुंडा नगर देवास

• विकास माली (43), विष्णु कॉलोनी बीएनपी देवास

• सुनील जायसवाल (33), गजानंद कॉलोनी देवास

• राजदीप डाबी (24), शक्ति नगर एरिना रोड देवास

• रजत योगी (22), महात्मा गांधी कॉलोनी देवास

• लखन परमार (34), विष्णु कॉलोनी बीएनपी रोड देवास

जप्त मश्रुका

• नगद राशि – ₹ 4,060/-

• ताश की गड्डी – 52 पत्ते

• दोपहिया वाहन – 11

आरोपियों पर जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा, उपनिरीक्षक सचिन सोनगरा व आरक्षक मदन, विष्णु, अभिषेक और मनीष की भूमिका सराहनीय रही।

संपादक

Enable Notifications OK No thanks