देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर धराये

Amaltas

10.4 किलो गांजा जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार…

देवास। युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देवास पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का खुलासा किया। तीन थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 10.4 किलो गांजा (कीमत करीब 3.14 लाख रुपये) और एक मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) जप्त की गई। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर खातेगांव, कांटाफोड़ और सतवास थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। खातेगांव में पिता-पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी पर कांटाफोड़ में एक और आरोपी पकड़ा गया। वहीं सतवास पुलिस ने खरगोन से गांजा लेकर आ रहे दो तस्करों को घेराबंदी कर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों में—

• कैलाश शर्मा (57), खातेगांव

• अमित शर्मा (28), खातेगांव

• मोहन भवेल (40), गोदान पठार

• करम सिंह बारेला (38), खरगोन

• गितेन्द्र (22), खरगोन

सभी पर NDPS एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। जप्त माल की कुल कीमत 3.64 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन और एएसपी (ग्रामीण) सौम्या जैन व एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में तीनों थाना टीमों ने अहम भूमिका निभाई।

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks