पत्नी के अवैध संबंधों से टूटा पवन का हौसला…

Amaltas

आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाला गिरफ्तार…

देवास। देवास के संजय नगर में बीते महीने हुई आत्महत्या के मामले का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि 30 वर्षीय युवक पवन ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर जान दी थी। घटना के बाद पुलिस ने पत्नी नर्मदाबाई और उसके प्रेमी दीपक कुशवाह (निवासी चितोड़ा, जिला शाजापुर) के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की।

घटना कैसे हुई?

23 अगस्त 2025 की सुबह पवन का शव उसके मकान के बीच वाले कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पिता भंवरसिंह ने बेटे को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मौके से ही मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच में सामने आया राज़

मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि पवन की पत्नी नर्मदाबाई के शाजापुर निवासी दीपक कुशवाह से अवैध संबंध थे। इन संबंधों से मानसिक रूप से टूट चुके पवन ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस ने इसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला मानते हुए दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

गिरफ्तारी

26 सितंबर को पुलिस ने आरोपी दीपक कुशवाह (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया है। नर्मदाबाई के खिलाफ भी आगे कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, उ.नि. नरेन्द्र अमकरे, उ.नि. एस.एस. मीणा, प्रआर विष्णु दांगी, आर अजय जाट और लक्ष्मीकांत शर्मा की अहम भूमिका रही।

संपादक

Enable Notifications OK No thanks