देवास से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह ठाकुर ने निकाली नामांकन रैली

सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे कलेक्टोरेट, जमा किया नामांकन

बोले जयसिंह- देवास में एकजुट है कांग्रेस

28 साल में नही हुआ विकास-जयसिंह

Amaltas

देवास। देवास से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह ठाकुर ने आज नामांकन रैली निकाली। नामांकन रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की पिछले 28 सालों से एक ही परिवार देवास का नेतृत्व कर रहा है। पिछले 28 सालों से देवास में कोई विकास कार्य नही हुआ, जो भी कार्य नजर आ रहे है वे कांग्रेस की देन है।

देवास से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह ठाकुर की नामांकन रैली की शुरुआत सोमेश्वर मंदिर से शुरू हुई। नामांकन रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कलेक्टोरेट पहुंची। रैली मार्ग में जगह-जगह देवास विधानसभा प्रत्याशी जयसिंह ठाकुर का पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया गया।
कलेक्टोरेट पहुंच कर जयसिंह ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि देवास में कांग्रेस में कोई फूट नही है, सभी कांग्रेसी एकजुट है। इसबार सभी ने एकमत होकर चुनाव लड़ेंगे। मुद्दों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले 28 सालों में देवास का विकास रुका हुआ है, जो विकास दिखाई दे रहा है, वो कांग्रेस की देन है।

संपादक

Latest Posts

1 thought on “देवास से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह ठाकुर ने निकाली नामांकन रैली”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks