यूनियन बैंक के एटीएम में चोरी की नियत से तोड़फोड़

शहर के अधिकांश एटीएम बूथों पर नही हैं सुरक्षाकर्मी

बार-बार हो रही घटनाएं, फिर भी लापरवाह बने हुए है बैंक प्रबंधन…

Amaltas

देवास। देवास के एटीएम बूथों को लंबे समय से सुरक्षा की दरकार है। एटीएम बूथ तोड़े जाने और तोड़े जाने के प्रयासों की बार बार घटनाएं होने के बाद भी बैंक प्रबंधन लापरवाह बने हुए है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कई बार बैंक अधिकारियों को आगाह कर चुके हैं, उसके बाद भी देवास के एक-दो एटीएम बूथ छोड़ दिए जाएं तो कहीं सुरक्षाकर्मी नजर नही आते। इसी के चलते आज रात फिर स्टेशन रोड स्थित एक एटीएम बूथ को बदमाशों ने तोड़ने की कोशिश की, हालांकि तोड़ नही पाए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

Madhur

शहर के स्टेशन रोड स्थित यूनियन बैंक के एटीएम को बीती रात बदमाशों ने तोड़ने की नाकाम कोशिश की। सुबह जाव लोगों ने एटीएम मशीन के मुख्य हिस्से को टूटा हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देवास CSP विजयशंकर द्विवेदी कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार मई दाल बल के मौके पर पहुंचे। प्रथमदृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है की बदमाशों ने एटीएम को तोड़ने की कोशिश तो की किन्तु कुछ ले नही जा सके होंगे। हालांकि पुलिस ने बैंक अधिकारियों को सूचना दी है की वे अपनी एटीएम मशीन चेक कर देखे की बदमाश वहां से क्या ले गए।

पुलिस ने फिलहाल अपनी विवेचना शुरू कर दी है। आपको बात दें देवास में एटीएम में तोड़फोड़ की कई घटनाये हो चुकी है। जिले के कन्नौद थाना क्षेत्र से तो बदमाश पूरी एटीएम मशीन ही चुरा ले गए थे। वही आवासनागर चौराहे स्थित एटीएम मशीन तोड़कर लाखों रुपये चुरा ले गए थे। विगत माह विकास नगर चौराहे पर स्थित एक एटीएम मशीन में भी बदमाशों ने तोड़फोड़ की थी। बार बार एटीएम में तोड़फोड़ की घटनाएं होने के बाद भी देवास के कोई बैंक मैनेजर इसे गंभीरता से नही ले रहे है। एटीएम सुरक्षा को लेकर पूर्व में भी पुलिस अधीक्षक बैंक प्रबंधनों को सुरक्षा कर्मी रखने का कह चुके है, किन्तु बैंक प्रबंधन खुद एटीएम बूथों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह बना हुआ है।

संपादक

Latest Posts

2 thoughts on “यूनियन बैंक के एटीएम में चोरी की नियत से तोड़फोड़”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks